सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतर्राष्ट्रीय पदयात्रा का किया स्वागत


 
 - गांधी जी का संदेश  दे रही अंतर्राष्ट्रीय पदयात्रा का भव्य स्वागत


अजमेर! महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दिल्ली से जिनेवा तक शांति पदयात्रा जय जगत  2020 का आज जयपुर रोड पर भव्य स्वागत किया गया ।
महात्मा गांधी के आपसी सौहार्द शांति अहिंसा जलवायु परिवर्तन लैंगिक समानता गरीबी उन्मूलन का संदेश  दे रही यात्रा पदयात्रा में आज डॉ बनय सिंह ब्रेजी जॉनसन एवं श्रुति पार्थ अजमेर पहुंची। पदयात्रा के सदस्य ब्रेजी जॉनसन ने बताया की 2 अक्टूबर 2019 को दिल्ली के राजघाट से प्रारंभ होकर पदयात्रा 2 अक्टूबर 2020 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में समाप्त होगी पदयात्रा में 50 पदयात्री 365 दिनों में 10000 से भी अधिक किलोमीटर की पदयात्रा कर विश्व में गांधी ही भविष्य है! का संदेश देंगे। 
जय जगत पदयात्रा का आज  अजमेर से किशनगढ़  पदयात्रा के दौरान जयपुर रोड पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मुन्ना लाल अग्रवाल  डॉ सुनीता पचौरी पूर्वांचल जन चेतना समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेंद्र गोयल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान डॉ एलके व्यास राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित भरत गोयल छात्र नेता लोकेश चारण अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन शिक्षक नेता विजय सोनी कर्मचारी नेता अजय बंसल सुशीला गहलोत ने स्वागत किया। जय भारत पदयात्रा की ब्रेजी जॉनसन ने पदयात्रा की विस्तृत जानकारी दी एवं गांधीजी के संदेश को  युवा एवं छात्र पीढ़ी में प्रचार प्रसार करने पर बल दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज