सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली मुम्बई रुट की ट्रेनों को लगेंगे पंख


- शैक्षणिक नगरी सहित कई बड़े शहरों को भी मिलेगा फायदा


- दिल्ली-मुंबई रुट पर 130 से चलेंगी सभी ट्रेने



कोटा। दिल्ली-मुंबई रेल खंड जल्द ही सभी ट्रेने 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कोटा के अलावा भोपाल और जबलपुर मंडल में भी आधारभूत संरचाओं को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही ट्रेनों रैक भी एलएचबी में बदले जा रहे हैं। 
यह जानकारी पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने जबलपुर में आयोजित एक पत्रकार-वार्ता में दी। 
उल्लेखनीय है कि अभी इस रुट पर राजधानी ही अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। अन्य ट्रेने अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। सिंह ने बताया कि जोन का परिचालन लागत लगभग 68 प्रतिशत है। यानी एक रुपए कमाने में उसे 68 पैसे खर्च हो रहे हैं। यह स्थिति अन्य जोनों की अपेक्षा अच्छी है। सिंह ने बताया कि कोटा-चित्तोड़गए लाइन का जल्द ही विद्युतीकरण काम पूरा हो जाएगा। 



स्टेशनों पर 25 ओवर ब्रिज खतरनाक


सिंह ने कहा कि कोटा मंडल सहित पूरे जोन में विभिन्न स्टेशनों पर 25 फुट ओवर ब्रिज खतरनाक हैं। इनके मरम्मत के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सबके हालात सुधर जाएंगे। सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को भोपाल में हुए पुल हादसे के बाद इसकी जांच करवाई गई थी। इस जांच में 25 पुलों की स्थिति गंभीर पाई गई थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज