- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों के बीच विभाग का किया बंटवारा
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी मंत्रियों के काम पर नजर रखेंगे, साथ ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे
- नई सरकार में ज्यादातर मंत्रियों के विभाग नहीं बदले, जल, पर्यावरण और महिला एवं बल विकास विभाग में फेरबदल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया। ज्यादातर मंत्रियों के पास पुराने विभाग ही हैं। जल, पर्यावरण और महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री बदले गए हैं। पहले जल विभाग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास था, अब उसे सतेंद्र जैन को दे दिया गया है। मुख्यमंत्री अब सभी मंत्रियों के काम पर नजर रखेंगे, साथ ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। पिछली सरकार में उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया के पास महिला एवं बाल विकास विभाग था, जिसकी जिम्मेदारी अब कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम जी को सौंपी गई है। पिछली सरकार में पर्यावरण विभाग कैलाश गहलोत के पास था, अब उसे श्री गोपाल राय को दिया गया है। अन्य किसी विभाग में बदलाव नहीं किया गया है। पिछली सरकार में जिस मंत्री के पास जो विभाग थें, वहीं विभाग नई सरकार में भी हैं। जिन विभागों का अभी तक आवंटन नहीं हुआ है, वे सभी विभाग फिलहाल उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया के पास रहेगा।
दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद सभी विभागों का बंटवारा क़िया। मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी को शिक्षा, वित्त, भूमि एवं बिल्डिंग सतर्कता, सेवा, पर्यटन, कला, संस्कृति एवं भाषा और अन्य वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को अभी तक आवंटित नहीं किए गए हैं। इसी तरह श्री गोपाल राय को रोजगार, विकास, श्रम एवं सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। श्री सतेंद्र जैन को स्वास्थ्य, उद्योग, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, बिजली, होम, शहरी विकास और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री श्री इमरान हुसैन को खाद्य एवं आपूर्ति और चुनाव विभाग सौंपा गया या।
मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री श्री राजेन्द्र पल गौतम को गुरुद्वारा चुनाव, एससी/एसटी, समाज कल्याण, कोआपरेटिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी है। मंत्री श्री कैलाश गहलोत को विधि, न्याय एवं विधि निर्मकन सम्बन्धी मामले, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और राजस्व विभाग सौंपा गया है।
-----------
दिल्ली कैबिनेट मंत्री और विभाग
1- उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया- शिक्षा, वित्त, भूमि एवं बिल्डिंग सतर्कता, सेवा, पर्यटन, कला, संस्कृति एवं भाषा और अन्य वे सभी विभाग जो किसी मंत्री को अभी तक आवंटित नहीं किए गए हैं, की जिम्मेदारी
2- श्री गोपाल राय - रोजगार, विकास, श्रम एवं सामान्य प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग
3- श्री सतेंद्र जैन - स्वास्थ्य, उद्योग, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, बिजली, होम, शहरी विकास और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल।
4- श्री इमरान हुसैन - खाद्य एवं आपूर्ति और चुनाव।
5- श्री राजेन्द्र पल गौतम - गुरुद्वारा चुनाव, एससी/एसटी, समाज कल्याण, कोआपरेटिव, महिला एवं बाल विकास विभाग
6- कैलाश गहलोत - विधि, न्याय एवं विधि निर्मकन सम्बन्धी मामले, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और राजस्व विभाग
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें