सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जगतगुरू प्रज्ञापीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज आएंगे 28 को


- जगतगुरू प्रज्ञापीठाधीश्वर स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज 28 को नवग्रह आश्रम पहुंचेगें


भीलवाड़ा। श्री परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रहमनिष्ठ महामण्डलेश्वर विश्वसंत प्रज्ञापीठाधीश्वर जगतगुरू धर्मसम्राट परम पावन स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज (पीठाधीश्वर, प्रज्ञा पीठ, प्रज्ञाधाम कटंगी जबलपुर व सांई प्रज्ञाधाम साकेत नईदिल्ली) दिनांक 28 फरवरी 2020 शुक्रवार को श्रीनवग्रह आश्रम पहुंचेगें। 
नवग्रह आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष हंसराज चोधरी ने बताया कि जगतगुरू स्वामी प्रज्ञानंदजी महाराज, विश्व आयुर्वेद संघ, विश्व माता गायत्री ट्रस्ट, प्रज्ञा फाउंडेशन, प्रज्ञा सांई लोक कल्याण न्यास के संस्थापक संरंक्षक अध्यक्ष भी है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को दिन भर स्वामीजी का प्रवास आश्रम में ही रहेगा। इस दौरान जगतगुरू स्वामी आश्रम की हर्बल वाटिका, श्रीनवग्रह आयुष विज्ञान मंदिर, गौदर्शन गौशाला का अवलोकन कर प्रवचन के साथ हम सबका मार्ग दर्शन करेगें। उनके द्वारा यहां पर अभिषेक व यज्ञ का आयोजन भी किया जायेगा।
चोधरी ने बताया कि आश्रम से जुड़े कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि वहां मौजूद रह कर स्वामी जी का स्वागत कर आर्शिवाद प्राप्त करेगें। उन्होंने जिले भर के सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आश्रम पहुंच कर जगतगुरू स्वामीजी का आर्शिवाद लेने का अनुरोध किया है।


रिपोर्ट - मूलचंद पेसवानी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज