आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस को गणेश नगर मंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर के नेतृत्व में सभी वार्डों में स्थित पार्कों में लगभग 500 पौधे लगाकर हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। पौधारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रताप भान जी, मंडल प्रभारी जटाशंकर शर्मा ,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा के साथ विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया पौधारोपण कार्यक्रम के मंडल प्रभारी आईएस राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं , निगम प्रशासन एवं स्थानीय जनता के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया आईएस राणा ने यह भी बताया कि पेड़-पौधे ही प्रकृति का संतुलन बनाते हैं। पेड़ों से हमें प्राण वायु के रूप में ऑक्सीजन मिलती है। जो कि कॅरोना महामारी जैसी बीमारी के समय बहुत आवश्यक है। अंत में उन्होंने एक जनता के लिए एकसंदेश दिया पेड़ युक्त भारत स्वस्थ भारत।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें