आवाज टुडे न्यूज़ अजमेर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से अजमेर को विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी सौगात देने पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष व निवर्तमान पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर में स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना एवं नगरीय विकास विभाग के करोड़ो रूपए के कामों का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही कई कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से जिले को विकास कार्यों की सौगात दी। यह कार्य अजमेर जिले के विकास और पयर्टन के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
मुख्यमंत्री ने अजमेर में सीवर परियोजना आनासागर जोन अजमेर-सीवर पाईपलाईन एवं हाउस सीवर कनेक्शन के कार्य का शिलान्यास किया। इस पर 95.36 करोड़ की लागत आएगी। इसी प्रकार पुरानी विश्राम स्थली पर लेकफ्रन्ट का विकास व सौन्दर्यीकरण का कार्य 6 करोड़, किंग एडवर्ड मेमोरियल अजमेर के संरक्षण एवं पुनर्विकास का कार्य 4 करोड़, सीवर परियोजना सिटी जोन अजमेर-सीवर पाईपलाईन एवं हाउस सीवर कनेक्शन कार्य 74.22 करोड़, सागर विहार पाल के सौन्दर्यकरण का कार्य 2.55 करोड़, खेल मैदान प्रगति नगर उद्यान के विकास का कार्य 1.92 करोड़, पटेल मैदान एवं इन्डोर स्टेडियम का विकास कार्य एवं नये इन्डोर कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य 43.17 करोड़, अरबन हॉट बाजार फूड कोर्ट का निर्माण कार्य 1.72 करोड़, शास्त्रीनगर राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य 1.50 करोड़, अम्बेडकर सर्कल से एम.डी.एस. तिराहे तक सड़क वाइडनिंग का कार्य (4 लेन से 6 लेन) 34.27 करोड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा व सावित्री स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने का कार्य 7.54 करोड़ का शिलान्यास किया। इसी तरह आनासागर लेक के सुदृढ़िकरण एवं सौन्दर्यकरण के निर्माण कार्य, 10.90 करोड़ का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने ब्यावर में अमृत परियोजना के तहत 28.53 करोड़ रूपए के जलापूर्ति कार्यों का लोकार्पण किया। इसी तरह 3.18 करोड़ रूपए की लागत में पुष्कर खरेखड़ी बाईपास से पुष्कर पीसांगन सड़क की 18 मीटर चौड़ाई के काम का शिलान्यास भी किया।
शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के समय आई चुनोतियों के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों की निरंतरता बनाये रखी और अधूरे कार्यों को पूरा करने के साथ ही नई परियोजनाये भी शुरू की है। इसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत व राज्य सरकार धन्यवाद की पात्र है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें