आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दो विधेयकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया। इस विधेयकों को लेकर निर्मित किए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने किसानों की बैठक गणेश नगर मंडल में रखी और किसानों को इन विधइयकों के लाभ के बारे में बताया।
दिलावर ने किसानों को दोनों विधेयकों के बारे में अच्छे से समझा। किसानों ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया। भाजपा आईटी सेल गणेश नगर मंडल कुलदीप सिंह ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और अपनी भ्रांतियों को दूर किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें