- कृषि कानूनों की जागरूकता के बारे में प्रदेशभर में भाजपा किसानों एवं आमजन को बांटेगी 30 लाख पत्रक
आवाज टुडे न्यूज़ ब्यावर।
केन्द्र की मोदी सरकार के कृषि कानूनों को लेकर प्रदेशभर में भाजपा जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत जिले में भी अभियान चलाएगी। इस अभियान की शुरुरात गणेशपुरा गांव से करते हुए अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में 30 सितंबर से 10 अक्टूबर अभियान चलायेगी, जिसमें कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जागरुक करने को लेकर सोशल मीडिया, किसान कल्याण ग्राम चैपाल और करीब 30 लाख पत्रक बांटकर इन कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों के साथ-साथ आमजन को भी दी जाएगी। भूतड़ा ने कहा कि किसान कल्याण अभियान कि विधिवत प्रदेश भर में शुरुरात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां फेसबुक लाइव के माध्यम से सुबह 9 बजे की है। इसके बाद एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चैधरी और प्रदेश पदाधिकारी फेसबुक लाइव के माध्यम से इन कानूनों के बारे में जानकारी देंगे। दो अक्टूबर को सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा अध्यक्ष और तीन अक्टूबर को विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं उत्कृष्ट किसान फेसबुक लाइव के माध्यम से कानूनों से सम्बन्धित जानकारी
भूतड़ा ने कहा कि भाजपा 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक ‘‘किसान कल्याण ग्राम चैपाल’’ लगाकर किसानों को इन कानूनों की जानकारी देगी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार सीमित संख्या में इन चैपालों में किसानों को बुलाया जाएगा। 9 और 10 अक्टूबर को जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर कानूनों से संबंधित पत्रक बांटेंगे। उन्होंने कहा कि, किसान कल्याण संपर्क अभियान के तहत जिले में हर बूथ पर 50 से 100 घरों में पत्रक बांटने का काम किया जायेगा।
भूतड़ा ने कहा कि जनहित के निर्णयों का विरोध करना ही कांग्रेस की फितरत हो गई है। ऐसे में भाजपा ने तय किया है कि कांग्रेस जो भ्रमजाल फैलाने एवं किसानों को गुमराह करने का जो षडयंत्र कर रही है, उसके खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता संपर्क करके किसान और आमजन को कानून से संबंधित खूबियां एवं वास्तविकता बताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के कृषि कानूनों से किसान की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और किसान खुशहाल एवं उन्नत होगा। साथ ही पूरी आजादी के साथ किसान स्वयं ही कीमत तय कर अपनी फसल को कहीं भी, कभी भी बेच सकेगा। कार्यक्रम में भूतड़ा के साथ जिला मंत्री महेंद्र सिंह रावत, पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष कानाराम गुजर, नीलकंठ मण्डल अध्यक्ष डूंगर सिंह रावत वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह रावत, कर्ण सिंह रावत,चेतन गोयर व सरपंच सुजाराम सहित ग्रामीण बन्धु उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें