आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
ऑल इंडिया एससी./ एसटी. रेलवे एम्पलाईज एसोसिएशन कारखाना कोटा के तत्वाधान में केंद्रीय कार्यकारिणी के आव्हान पर पूना पैक्ट दिवस पर भारतीय रेल में निजीकरण व निगमीकरण के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन 24 सितंबर को समय 4 बजे से भोजन अवकाश एवं कार्य मुक्त के दौरान स्थान- मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के गेट पर किया जावेगा। महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम निम्नलिखित माँगों के लेकर मुख्य कारखाना प्रबन्धक को ज्ञापन दिया जायेगा। जिसमें मुख्य मांग निम्न प्रकार है:- 1. भारतीय रेल में निजीकरण व निगमीकरण को तत्काल बंद किया जाये, रेलों को प्राइवेट ऑपरेटर को सौंपने के निर्णय को वापस लिया जाये। 2. भारतीय रेल में 50 % रिक्त पदों को समाप्त करने के निर्णय को वापस लिया जाये जिनमें आरक्षित पद भी शामिल हैं। 3. निजी क्षेत्र व न्यायपालिका में आरक्षण लागू किया जाये एवं इंडियन जुडिशल सर्विसेज का गठन किया जाये। 4. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का आरक्षण का प्रतिशत बढाकर 17 % व 9% किया जाये। 5. भारत में समान शिक्षा लागू की जाये।गरीब व अमीर दोनों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़े। 6. पदोन्नति में आरक्षण को सुरक्षित करने के लिए 117वां संविधान संशोधन विधेयक पास किया जाये। 7. जमीन का समान बंटवारा किया जाये व सभी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरिजाघर में आरक्षण लागू किया जाये। 8. पूना पैक्ट शत् प्रतिशत लागू करो वरना बाबा साहेब की पृथक निर्वाचक मंडल व दो वोट के अधिकार की मूल मांग पूरी करो। अतः आपसे अनुरोध है कि COVID-19 की वजह से शोसल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनिटाइजर का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निजीकरण के ख़िलाफ़ उक्त देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें