मुस्कान एक प्रयास के अंतर्गत किया सैनिटेरी पेड का निशुल्क वितरण
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
महिलाओं की शारीरिक स्वच्छता और उनको बीमारियों से बचाने के लिए जेसीआई कोटा की जेसिरेट विंग अनुकरणीय पहल कर महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का निशुल्क वितरण किया। अपने सेवा प्रकल्प मुस्कान एक प्रयास के अंतर्गत जहां महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए, वही महिलाओं को इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही महावारी से जुड़ी भ्रांतियों और उनके समाधान के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई।
जेसीआइ कोटा जेसिरेट विंग की अध्यक्ष श्वेता माहेश्वरी व सचिव ख़ुशबू जाजू ने बताया की महिलाओं के शारीरिक स्वच्छता सबसे ज्यादा जरूरी है। स्वच्छ महिला ही बीमारियों से दूर रह सकती है। इसीलिए जेसीआई कोटा की जेसिरेट विंग ने निशुल्क सेनेटरी पैड बैंक बनाया है और यह बैंक वर्तमान में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। जेसिरेट विंग अपने सेवा प्रकल्प मुस्कान एक प्रयास के अंतर्गत प्रत्येक माह सेनेटरी नैपकिन वितरित करता है। इसी कड़ी में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का निशुल्क वितरण किया गया और उनको बताया गया की शरीर की स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन का उपयोग जरूरी है।
सेवा प्रकल्प के तहत अध्यक्ष श्वेता माहेश्वरी और सचिव खुशबू जाजू ने महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण करने के साथ ही महावारी से जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी और इनके समाधान से भी महिलाओं को अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि अभी भी गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के साथ ही कई बस्तियों और क्षेत्रों में महिलाएं आज भी सेनेटरी नैपकिन का उपयोग नहीं करती है। जिसके कारण वे कई बीमारियों से ग्रसित होकर अपने स्वास्थ्य को खराब कर लेती है। ऐसे में जेसिरेट विंग का प्रयास है ऐसी सभी महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता के लिए जागरूक किया जाए और इसी उद्देश्य के लिए सेनेटरी पैड बैंक की स्थापना कर महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण का काम शुरू किया गया है। विंग की ओर से यह कार्य जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें