सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर दुबे ने जताया शोक

आवाज टुडे न्यूज़ कोटा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसी नेता मनोज दुबे  ने गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
दुबे ने कहा कि अहमद पटेल ने पूरा जीवन कांग्रेस पाटी के लिये समर्पित कर दिया। राजीव गांधी के साथ 1985 में प्रधानमंत्री के संसदीय सचिव के रूप से लगातार गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कोषाध्यक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में सफलतापूर्वक जिम्मेदारियों को निभाने का एक इतिहास बनाया। इस तरह उन्होंने चार दशकों से भी ज्यादा अपने राजनीतिक जीवन में सत्ता से दूर रहकर भी हमेशा कांग्रेस संगठन को एकजुट रखने में अपनी प्रतिबद्धता रखी। उनकी कमी हमेशा महसूस की जायेगी। अहमद पटेल का अचानक चले जाना आज के समय पूरी राजनीतिक बिरादरी एवं राष्ट्र के लिये भी एक बडा आघात है। आज के हालात में तो कांग्रेस पार्टी को उनकी और अधिक कमी महसूस होगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज