- सहायक लोको पायलट से वरिष्ठ सहायक लोको पायलट पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों का किया सम्मान
- नवनिर्वाचित जोनल उपाध्यक्ष जेबी सिंह और मुख्यालय सचिव अब्दुल खालिक का किया अभिनंदन
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मण्डल की कोटा लोको शाखा की मैनेजिंग कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में रेल कर्मचारी हित के मुद्दों पर एकजुट रहने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही बैठक में सहायक लोको पायलट से वरिष्ठ सहायक लोको पायलट पर पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों का सम्मान और जोनल उपाध्यक्ष व मुख्यालय सचिव का अभिनंदन किया गया। बैठक में जिसमें लोको शाखा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कोटा लोको शाखा सचिव चेतन शर्मा ने बताया कि मैनेजिंग कमेटी की बैठक में सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया एवं इस दौरान सहायक लोको पायलट से वरिष्ठ सहायक लोको पायलट में पदोन्नत हुए कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। बैठक में जे.बी. सिंह को जोनल उपाध्यक्ष चुने जाने पर तथा अब्दुल खालिक को पुनः मुख्यालय सचिव चुने जाने पर स्वागत किया गया।
मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने इस बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार की नीतियां किसी भी दृष्टि से कर्मचारियों के पक्ष में प्रतीत नहीं हो रही है एवं संपूर्ण कोरोना काल में रेल कर्मचारियों ने अपनी व अपने परिवार की परवाह किये बिना कार्य किया उसके उपरांत भी रेल कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न प्रकार के भत्तो को बंद किया जा रहा है जो कि रेल कर्मचारियों के साथ अन्याय है। सभी रेल कर्मचारियों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार की इन श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में एकजुट होना पड़ेगा।
जोनल उपाध्यक्ष जे. बी. सिंह ने बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि सभी रेल कर्मचारियों को विशेषकर युवाओं को सरकार की श्रम विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन करना चाहिए एवं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल कोषाध्यक्ष पी.के. जैन एवं लोको शाखा से अमरनाथ पांडे, राजेश शर्मा, हरिराम मीना, तरूण वैष्णव, रविन्द्र चैधरी, सी. एल. मीना, मट्टू लाल मीना, चन्द्रभान मीना, अशोक सैनी, धनेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें