सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मास्क और सेनेटाइजर बांटकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष योगी का जन्मदिन

- गोरक्ष सेना नाथ समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु लाल योगी ने जन्मदिन पर पेश की अनोखी मिसाल
- मास्क और सैनिटाइजर बैठकर लोगों को किया जागरूक
- जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
जन्मदिन की खुशियां तो सभी मनाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने जन्मदिन को अनोखे कामों से यादगार बना देते हैं। ऐसा ही कुछ अनुपम उदाहरण पेश किया है, गोरक्ष सेना नाथ समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु लाल योगी ने। योगी ने बुधवार को अपना जन्मदिन जरूरतमंद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटकर मनाया। इस दौरान योगी ने लोगों को कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील की, वही योगी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर योगी का स्वागत किया और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
गोरक्ष सेना नाथ समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु लाल योगी ने अपने जन्मदिन पर रोजड़ी स्थित रण बाक्या सर्किल पर सब्जी वालों और राहगीरों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगी ने लोगों से कहा कि जब तक कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक मास्क ही एकमात्र बचाव का उपचार है इसलिए लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं और समय-समय पर अपने हाथ सैनिटाइजर से धोते रहें ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और अन्य को भी सुरक्षित रख सके। 
प्रदेश अध्यक्ष योगी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर योगी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ ही मास्क व सेनिटाइजर वितरित कार्य की सराहना की।
मास्क और सेनेटाइजर वितरण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रभु लाल योगी के साथ ही प्रेम शंकर योगी, एडवोकेट ओम योगी, कन्हैया लाल योगी, प्रकाश योगी, गिरिराज योगी, कमलेश योगी, विशाल योगी, हेमराज योगी, दीनदयाल योगी, रोहित योगी व ज्योति शंकर योगी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज