सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अधिवेशन में रेल कर्मचारी हित की आवाज की बुलंद, संगठनात्मक चुनाव में अब्दुल खालिक व जेपी यादव को मिली अहम जिम्मेदारी

- वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन जबलपुर में हुआ संपन्न
- अधिवेशन में रेल कर्मचारियों के हितों की आवाज की बुलंद
- संगठनात्मक चुनाव में कोटा मंडल से जेपी यादव को जोनल उपाध्यक्ष व अब्दुल खालिक को चुना गया मुख्यालय सचिव
आवाज टुडे न्यूज़।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन डॉ आर पी भटनागर की अध्यक्षता में जबलपुर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में जहां एक और रेल कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद की गई, वही संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न कराए गए। चुनाव में कोटा मंडल से जेपी यादव को जोनल उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक को मुख्यालय सचिव चुना गया।
अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में एनएफआईआर के महामंत्री एम. राघवैय्या ने संघ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। महामंत्री राघवैय्या ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक प्रत्येक नहीं होती है। रेलगाड़ियों का संचालन सामान्य होने की ओर है। फिर भी महंगाई भत्ते को रोका गया है। इसका अविलम्ब एरियर सहित भुगतान होना चाहिए। इसी प्रकार बोनस के विषय में भी असमंजस की स्थिति बनाकर रखी गई। फिर रेलकर्मियों के विरोध प्रदर्शन और एनएफआईआर की रेलमंत्री से हुई वार्ता के उपरांत बोनस देना पड़ा। उन्होने कहा आगे सभी रेलकर्मियों को मिलकर अपने अधिकारों के लिये लड़ना होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक प.म.रे. शैलेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में वे.से.रे.म संघ की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं सदैव ही सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है और जोन के रेलकर्मियों की मेहनत की बदौलत प.म.रे अग्रणी दिशा में बढ़ रहा है।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मण्डल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि अधिवेशन में रेलकर्मियों ने रात्रिकालीन भत्ते पर सिलींग हटाने, पोईन्टसमैनों की ड्यूटी 12 से 8 घंटे करने स्क्ब्म् ओपन टू आल करने, टेक्निशियनों की एंट्री ग्रेड पे-2800 करने सिग्नल स्टाफ के लिये नाईट फेलयोर गैग, रेल आवासों की दुर्दशा, टिकिट चैकिंग व कमर्शियल स्टाफ को समाप्त करने की साजिश बन्द करने सहित निजीकरण, पदो के सरेन्डर को लेकर भी अपनी आवाज बुलन्द की गई।
अधिवेशन को मुख्य कार्मिक अधिकारी एम. आर. गोयल सहिंत कई अधिकारियों ने सम्बोधित किया।
अधिवेशन में संघ के संगठनात्मक चुनाव भी हुए। जिसमें डाॅ आर. पी. भटनागर को जोनल अध्यक्ष, सी.एम. उपाध्याय एवं अमित भटनागर को जोनल कार्यकारी अध्यक्ष तथा अशोक शर्मा को महामंत्री चुना गया। कोटा मंडल से जी. पी. यादव को जोनल उपाध्यक्ष तथा अब्दुल खालिक को मुख्यालय सचिव चुना गया। वर्कशाॅप से जीतेन्द्र बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष तथा महिला उपाध्यक्ष के पदों पर अमृत कौर तथा अनिता गोचर को चुना गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज