सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शशि शंकर शर्मा को सर्वसम्मति से बनाया अध्यक्ष

- श्री सहस्त्र औदीच्य समिति (न्हानी सम्हाय) दादाबाड़ी कोटा की द्विवर्षीय आम सभा का हुआ आयोजन
- समाज हित के मुद्दों पर चर्चा कर संपन्न कराए गए चुनाव
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा। 
श्री सहस्त्र औदीच्य समिति (न्हानी सम्हाय) दादाबाड़ी, कोटा की द्विवर्षीय आमसभा रविवार (24 जनवरी) को भीतरिया कुंड महादेव जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। आम सभा में समाज हित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही समिति के चुनाव भी कराए गए। जिसमें  सर्वसम्मति से शशि शंकर शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया।

द्विवर्षीय आम सभा में चुनाव अधिकारी योगेश आचार्य की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी आचार्य ने बताया कि चुनाव में निम्न पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए-
1. श्री किशोर गुजराती - संरक्षक
2. श्री शशिशंकर शर्मा- अध्यक्ष
3. श्री रमेशदत्त आचार्य- उपाध्यक्ष
4. श्री योगेश गुजराती- सचिव
5. श्री हेमन्त व्यास- कोषाध्यक्ष
6. श्री अशोक शुक्ला- कार्य. सदस्य
7. श्री मनोज भार्गव- कार्य. सदस्य
8. श्री पंकज शर्मा- कार्य. सदस्य
9. श्री आनंद बाबू दवे- कार्य. सदस्य
10. श्रीमती रेणु गुजराती- महिला सदस्य
11. श्रीमती कविता आचार्य- महिला सदस्य
12. श्रीमती समीक्षा शुक्ला- महिला सदस्य
सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उनको मिले नए पद की बधाई दी गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज