कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक महेश्वरी और सचिव कोटा व्यापार महासंघ आबिद कागज़ी ने किया व्यापारियों से संवाद
राजस्थान के सबसे बड़े व्यापार महासंघ कोटा व्यापार महासंघ के सचिव आबिद कागज़ी ने शनिवार को व्यापार महासंघ कोटा के अध्यक्ष क्रांति जैन और महासचिव अशोक महेश्वरी के साथ मिलकर कोटा के व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
कोटडी व्यापार संघ के सभी व्यापारी आज एकत्रित हुए। जहां पर कोविड-19 के बाद काफी दिनों बाद व्यापारियों से गेट टूगेदर आयोजित किया गया।
आबिद कागजी कोटा के सबसे बड़े व्यापार संघ कोटडी व्यापार संघ के अध्यक्ष भी हैं। 15 वर्षों से और कोटा व्यापार महासंघ के सचिव भी हैं।
व्यापारियों ने कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन महासचिव अशोक महेश्वरी और सचिव आबिद कागज़ी का साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत और सत्कार किया। सभी अतिथियों ने कोविड-19 में बेहतरीन जनहित के काम करने के लिए और कोरोना में खाना बांटने मास्क बांटने और राहगीरों की मदद करने के लिए व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें