- श्री योग माया जय चामुंडा मां म्यूजिक ग्रुप की ओर से होगा आयोजन
- 7 से 11 मार्च तक होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।श्री योग माया जय चामुंडा मां म्यूजिक ग्रुप की ओर से 11 मार्च को माला रोड स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान शिव पार्वती का विवाह समारोह एवं निशुल्क वैवाहिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर 7 से 11 मार्च तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। निशुल्क वैवाहिक सम्मेलन में शादी करने के इच्छुक जोड़ें अपना रजिस्ट्रेशन किशोर सागर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में करा सकेंगे।
कोटा जंक्शन डडवाड़ा के श्री योग माया जय चामुंडा मां म्यूजिक ग्रुप की ओर से 11 मार्च को धूमधाम से भगवान शिव पार्वती विवाह एवं निशुल्क वैवाहिक सम्मेलन का आयोजन होगा। विवाह से पहले भव्य शिव तांडव, जानी दुश्मन का भूत, भोलेनाथ, राधा कृष्ण सहित अनेक प्रकार की आकर्षक झांकियों के साथ निकासी, भव्य शोभायात्रा व शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात में शिव तांडव हगोरी नृत्य, भवाई नृत्य, गरबा डांस सहित कई आकर्षक आयोजन होंगे। शिव बारात के मंदिर पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे वरमाला, कन्यादान, फेरे और महा आरती का आयोजन किया जाएगा।
इससे पहले 7 मार्च को सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा रानी जी की धर्मशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होकर कोटा जंक्शन स्थित श्री राम मंदिर पहुंचेगी। दूसरे दिन 8 मार्च को सुबह 8 बजे रामायण पाठ, दोपहर 12 बजे मंगल कलश, दोपहर 1 बजे महिला संगीत और शाम 4 बजे फागुन महोत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में 9 मार्च को रात्रि 8 बजे से विशाल भव्य रात्रि जागरण होगा।
निशुल्क वैवाहिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किशोर सागर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में किया जाएगा। पंडित मुकुट शर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर विवाह योग्य जोड़ें अपना रजिस्ट्रेशन मंदिर में आकर करवा सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें