- पार्षद राकेश पुटरा (सुमन) के अथक प्रयासों से होंगे विकास कार्य
- नगर विकास न्यास के माध्यम से होंगे विकास कार्य
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 50 का शीघ्र ही कायाकल्प होगा। यहां पार्षद राकेश पुटरा (सुमन) के अथक प्रयासों से वार्ड में जल्दी ही एक करोड़ 68 लाख रुपए के विकास कार्य होंगे। यह विकास कार्य नगर विकास न्यास के माध्यम से होंगे।
पार्षद राकेश पुटरा ने अपने पिछले कार्यकाल में भी वार्ड में विकास के कई कार्य किए थे। यही कारण है कि वह लगातार दूसरी बार पार्षद बने हैं। इस बार तो पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया लेकिन लोगों के बीच लोकप्रिय पुतरा निर्दलीय खड़े हुए और जीत दर्ज की। अब वे वार्ड का विकास करने में जुट गए हैं।
पार्षद राकेश पुटरा ने बताया कि वार्ड नंबर 50 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगर विकास न्यास को लिखित में दिया गया था। इनमें से फिलहाल एक करोड़ 68 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है।
वार्ड में होने वाले विकास कार्य :
1. जैन स्वीट के पीछे दीनदयाल राठौर की लाइन में एवम चंचल विहार, भौम सिंह के मकान से एमपी शर्मा के मकान तक डामरीकरण का कार्य |
2. म.न.132 (वीरेन्द्र जी हाडा) से डॉ. लावानिया तक (चंचल विहार) तक सीसी रोड का कार्य |
3. चंचल विहार में भीमसिंह के मकान से एमपी सिंह के मकान तक दोनों तरफ नाली एवम कृष्णा विहार, सुवालका बगीची सेठी सा. के मकान के पीछे वाली लाइन कॉर्नर तक नाली मरम्मत का कार्य |
4. गणपति स्टोन वाली लाइन से दूध डेयरी तक डामरीकरण का कार्य|
5. सुवालका बगीची, रमेश सुवालका जी के मकान से भूपेन्द्र राठौर तक सीसी रोड का कार्य|
6. जैन मंदिर से सुवालका गेट तक, शिवमंदिर से बूंदी मेन रोड तक सीसी रोड का कार्य |
7. कृष्णा विहार, सुवालका बगीची तक नाली निर्माण का कार्य|
8. भूपेन्द्र राठौर, भट्ट सा. के मकान तक एवम रिद्धि सिद्धि नगर तक नाली निर्माण कार्य |
9. सेठी सा. के मकान से ममता रेजीडेंसी तक. जोशी जी मकान के सामने माथुर सा.के मकान के पीछे, दिनेश सुवालका तक नाली मरम्मत का कार्य |
10. तोमर सा. के मकान तक एवम शेखर के मकान, टपपन लाल जी के मकान से छिब्बर के मकान तक एवम शिवमंदिर के सामने के दोनों रोड पर नाली मरम्मत का कार्य |
11. कुन्हाड़ी में पानी की टंकी के पास स्थित स्थान पर योग भवन एवम महिला स्नानघर बनाने का कार्य |
पार्षद राकेश पुटरा ने बताया कि नगर विकास न्यास को लिखित पत्र द्वारा जो कार्य दिए गये थे। उनमें से कुछ कार्य की एन आई टी लग चुकी है और शेष कार्य आगे भी नगर विकास न्यास द्वारा किए जायेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें