आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
भारतीय जनता पार्टी छावनी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति और नीति से अवगत कराने के साथ ही संगठनात्मक जानकारी दी गई।
मंडल के दो दिवसीय शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र की अध्यक्षता रामकिशन नायक ने की, वहीं प्रथम सत्र की वक्ता सुनीता व्यास पूर्व उपमहापौर रही। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पार्षद शानू कश्यप के द्वारा की गई। द्वितीय सत्र के वक्ता शहर जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता खण्डेलवाल रहे। तृतीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा नेता महीप सिंह सोलंकी व सत्र के वक्ता भाजपा नेता हनुमान शर्मा रहें।
अंतिम सत्र की अध्यक्षता छावनी मंडल के प्रभारी हरिहर गौतम ने की। सत्र के वक्ता प्रशिक्षण शिविर के कोटा संभाग प्रभारी गौरव शर्मा रहे।
छावनी मंडल के भाजपा आईटी सेल संयोजक दीनदयाल डीडी सुमन ने बताया कि सत्र में पधारे सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ व मातृशक्ति का छावनी भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सहाय पप्पू गोयल द्वारा आभार प्रकट किया।
छावनी मंडल के प्रशिक्षण शिविर में महामंत्री छावनी भाजपा मंडल भूपेंद्र भाया महामंत्री जयेन्द्र सिंह सोलंकी महामंत्री पपेन्द्र गहलोत (पूर्व पार्षद) मण्डल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह मोहिल (पूर्व पार्षद) उपाध्यक्ष जयप्रकाश तूसिया उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बंटी मंडल के कोषाध्यक्ष सहदेव शर्मा मंडल के राजू पेंटर महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री गायत्री शर्मा पूर्व पार्षद मीना प्रजापति (भाया) अर्चना तूसिया मंडल मंत्री पूर्व सरपंच जानकीबाई वेद प्रकाश कश्यप गुलजारी कश्यप श्याम गोड लोकेंद्र सिंह कमलेश प्रजापति गोदावरी बाई नंदा जोशी मंजू बाई लाड़ बाई पुरेन्द्र जी मेघराज जी नागर भाजपा नेता योगेश दुबे अन्य मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें