- राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा कोटा ने मुख्यमंत्री और आयुर्वेद मंत्री को पत्र लिखकर जताया आभार
- कोटा जिले में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक महाविद्यालय खोलने सहित आयुर्वेद विभाग को मिला है सम्मानजनक बजट
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश किए गए बजट में कोटा जिले में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक महाविद्यालय खोलने सहित आयुर्वेद विभाग को सराहनीय व सम्मानजनक बजट प्रदान करने पर राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा कोटा ने खुशी जाहिर की है। जिलाध्यक्ष डॉ० गजेंद्र सिंह व समस्त सदस्यो ने बजट घोषणा में आयुर्वेद को सम्मान देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व आयुर्वेद मंत्री रघु शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा कोटा ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री और आयुर्वेद मंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया है।
संघ के महासचिव डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि आमजन द्वारा देश की परंपरागत आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का उपयोग राजस्थान प्रदेश में ही नहीं अपितु पूरे भारत देश में कोरोना वायरस से बचाव हेतु किया गया है। इसी के परिणाम स्वरूप जन-जन में आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व एवं विश्वास को समझते हुए मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सा को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया है। जिससे प्रदेश की समस्त जनता सहित सभी आयुर्वेद प्रेमियों में मुख्यमंत्री जी के प्रति प्रशन्नतापूर्वक विश्वास व समर्पणभाव जागृत हुआ है।
हालांकि राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा कोटा द्वारा आयुर्वेद महाविद्यालय खोलने की मांग कोटा जिले के कई मुख्य जनप्रतिनिधियों से पूर्व में ही की जा रही थी। क्योंकि कोटा जिले से सैकड़ों विज्ञान संकाय के सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं नामी कोचिंग संस्थानों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर मेडिकल व आयुर्वेद कॉलेजो में दाखिला पाते हैं। जिन्हें जिले से दूर कॉलेजो में स्नातक शिक्षा प्राप्त करने हेतु जाना पड़ता था जो कि कोटा जिले के छात्र-छात्राओं व उनके परिवार जन के लिए बहुत ही असुविधाजनक होता था।
उक्त सभी बिंदुओं को ध्यान में रख इस बार बजट घोषणा में कोटा जिले में आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक महाविद्यालय खोलने की जो घोषणा की गई है। वह बहुत ही सराहनीय व सुखद है।
इसलिए राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ जिला शाखा कोटा के समस्त सदस्य सहित सभी कोटा संभाग वासी मुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री का दिल से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
चिकित्सा अधिकारी संघ ने पत्र में लिखा है कि इस बार की भांति आगामी वर्षो में भी मुख्यमंत्री देश की प्राचीनतम एवं परम्परागत चिकित्सा पद्दति, आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देते रहेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें