सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के नेतृत्व में रनिंग कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

कोटा मुख्यालय एवं गंगापुरसिटी मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
कोटा मण्डल में रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के नेतृत्व में रनिंग कर्मचारियों द्वारा कोटा मुख्यालय एवं गंगापुरसिटी मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
     वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की कोटा लोको शाखा के सचिव चेतन शर्मा ने बताया कि मण्डल में रनिंग कर्मचारियों की अनेकों समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं परन्तु प्रशासन द्वारा रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। मेल/एक्सप्रेस पैसेन्जर दैनिक ड्यूटी लिस्ट जारी नहीं की जा रही है जिसके कारण कर्मचारियों को ड्यूटी करने में काफी परेशानियां आती है। सवाईमाधोपुर तथा गंगापुरसिटी में भी रनिंग रूमों में कर्मचारियों को काफी परेशानी आती है परन्तु उनका निस्तारण भी नहीं किया जा रहा है। वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की पदोन्नति सूची जारी नहीं की जा रही है जिससे भी कर्मचारियों में रोष का वातावरण है। कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजते समय भी वरिष्ठता का ध्यान न रखकर भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है। कोटा मुख्यालय पर लिपिकीय केडर में रिक्तियां चल रही है उन्हें भी नहीं भरा जा रहा है जिसके कारण कर्मचारियों के कार्यालय संबंधी कार्याें में भी अनावश्यक विलम्ब होता है। प्रशासन रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण तो कर नहीं रहा है बल्कि छोटी छोटी बातों पर रनिंग कर्मचारियों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, मुख्य लोको निरीक्षको को अनावश्यक रूप से चार्जशीट देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि बिल्कुल भी सहन करने योग्य नहीं है। ऐसी ही अनेकों समस्याओं से कई बार प्रशासन को मौखिक एवं लिखित रूप में अवगत कराया गया है परन्तु उसके उपरांत भी समस्याओं का निस्तारण न किये जाने से कर्मचारियों में असंतोष एवं रोष का वातावरण उत्पन्न होता है जो कि रेल उद्योग के लिए भी कतई ठीक नहीं है।
धरने में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मण्डल सचिव  अब्दुल खालिक भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा तथा जिन कर्मचारियों के भत्ते ड्यू चल रहे है, मण्डल रेल प्रबंधक से चर्चा कर कर्मचारियों को शीघ्र भुगतान किया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि रात्रिकालीन भत्ते को रेलवे बोर्ड ने एक सीलिंग लिमिट लगाकर रोका हुआ है उसे भी शीघ्र अति शीघ्र हटवाया जाएगा। श्री खालिक ने कहा कि चार्जशीट देकर इस प्रकार से कर्मचारियों को प्रताडित करना गलत है वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
धरने के दौरान वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मण्डल अध्यक्ष जी पी यादव ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी जान की परवाह किये बिना कार्य करते है उसके उपरांत भी उनकी समस्याओं का निस्तारण न किया जाना अत्यंत निराशाजनक है। समस्याओं का तुरन्त निस्तारण किये जाने की आवश्यकता है ताकि कर्मचारी तनावमुक्त होकर कार्य कर सके। 
धरने पर मुख्य रूप से कोटा लोको शाखा के अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार, सचिव चेतन शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, मट्टू लाल मीना, अमरनाथ पांडे, हनुमान मीना, जे.पी. सिंह, मुकेश शुक्ला, राजकुमार गोचर, प्रेमशंकर सैनी, छीतर सिंह, नरेन्द्र गंभीरा सहित सैंकड़ों की संख्या में संघ कार्यकर्ता एवं रनिंग कर्मचारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज