सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवसाक्षर महिलाओ को विधिक अधिकारों और सामाजिक योजनाओ के लिए किया जागरूकता

आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपाल मिल कोटा जं में लिखना-पढ़ना अभियान के तहत अवार्ड हुई 35 महिला व पुरूषों को विधिक अधिकारों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका और साक्षरता प्रभारी पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती रजिया खान ने बताया कि मुख्य वक्ता एडवोकेट बीटा स्वामी द्वारा महिलाओं को विधिक जानकारी और अधिकारों से अवगत कराया| और सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी सामाजिक योजनो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साक्षरता के अभाव में  अपने विधिक अधिकारों  और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ता है महिलाओं को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।नवसाक्षर अनोख देवी, गायत्री अग्रवाल, गोविंद कँवर, रेखा यादव, ललिता धावन ने अपनी समस्याएँ भी बताई|
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रजिया खान ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामकरण मेघवाल व समाज सेवी सुनील राज भी उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज