- राष्ट्रीय घरेलू महिला श्रमिक संगठन की ओर से लगाया गया शिविर
- शिविर के मुख्य वक्ता रहे एडवोकेट बीटा स्वामी
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
घरेलू कामगार महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी जानकारी और सामाजिक सुरक्षा को लेकर बरडा बस्ती में एक शिविर आयोजित हुआ। राष्ट्रीय घरेलू महिला श्रमिक संगठन की ओर से आयोजित शिविर में कामगार महिलाओं को कानूनी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के मुख्य वक्ता एडवोकेट बेटा स्वामी रहे।
राष्ट्रीय घरेलू महिला श्रमिक संगठन की सिस्टर कीर्ति और पूजा ने बताया कि घरेलू कामकाजी महिलाओं में जागरूकता के अभाव में उनका शोषण हो रहा है। इसी दिशा में जागरूकता के लिए आज एडवोकेट बीटा स्वामी को शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया। उन्होंने महिलाओ को कानूनी जानकारी और सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी दी। शिविर में मुख्य रूप से स्थानीय पार्षद कमलकांत, आयोजिका रेहाना, जमुना उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें