आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा।
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन कोटा डिपो की और से पर्यावरण दिवस पर रोडवेज कार्यशाला में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के जरिए रोडवेज कर्मी में जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वही पेड़ों की रक्षा करने का भी संकल्प लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम वशिष्ट एवं कार्यकारी अध्यक्ष फेडरेशन मुरारी लाल वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ कई अन्य रोडवेज कर्मी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें