- स्वामी विवेकानंद नगर स्थित स्वामी विवेकानंद योग क्लास पर रखा गया आयोजन
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंति चंबल नगरी कोटा में पारंपरिक तरीके से मनाई गई। पतंजलि किसान सेवा समिति कोटा की ओर से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंति को किसान दिवस के रुप मेंं मनाया गया। इस मौकेे पर स्वामी विवेकानंद नगर स्थिटी स्वामी विवेकानंद योग क्लास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधक साधिका ने भाग लिया और यज्ञ के माध्ययम से सरदार पटेल को नमन किया।
संभाग मीडिया प्रभारी मनोहर द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर लाल सैनी संरक्षक पतंजलि योग समिति कोटा रहे। इस आयोजन मे दैनिक योग और यज्ञ का आयोजन किया गया।
योग शिक्षक एवं सह प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति कोटा के गिरिराज मेहरा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही आज की खेती मे कीटनाशक, रासायनिक खाद के बढ़ते प्रयोग व दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही जैविक खेती का महत्व बताया गया। जैविक खेती अपनाने एवं आम किसान को इसके महत्व का प्रचार प्रसार करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जैविक खेती द्वारा ही हम मिट्टी, जल व आमजन का स्वास्थ्य बचा सकते है।
किसान सेवा समिति के प्रभारी प्रहलाद सिंह ने भी योग का महत्व तथा सरदार पटेल की जीवनी पर चर्चा की गई। इसी प्रकार योग क्लास की बहिन श्रीमती मधु माथुर ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन मे युवा प्रभारी आनंद मेवाड़, वीरेन्द्र सिंह रंधावा, परमानन्द, सूरत सिंह, संभाग मीडिया प्रभारी मनोहर द्विवेदी, श्रीमती मिथिलेश गौड, श्रीमती सुशीला कुर्मी राज्य यज्ञ प्रभारी, श्रीमती मीरा नामा, श्रीमती सुशीला सेनी, रामभरोस के साथ ही स्वामी विवेकानंद योग क्लास के सभी भाई बहिनों ने भाग लिया।
अंत मे आयोजक गिरिराज मेहरा ने सभी अतिथियों व योगी भाई बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें