सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धनतेरस: इन चीजों के खरीदने से नहीं होगी घर में धन की कमी


आवाज टुडे न्यूज़।
दीपों के पर्व दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तमाम उपाय अपनाते हैं। धनतेरस के मौके पर सोने, चांदी, बर्तनों और वाहनों की खरीददारी करना और साथ ही प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 चीजें हैं, जिन्हें विशेष तौर पर धनतेरस के दिन जरूर खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कभी कमी नहीं होती। 

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी के पद्चिन्ह : 
धनतेरस के दिन घर में मां लक्ष्मी के पद्चिन्ह लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की पद्चिन्ह लगाने से पहले उनकी आरती जरूर कर लें। साथ ही मां लक्ष्मी से घर में वास करने की प्रार्थना करें।

कुमकुम : 
धनतेरस के दिन कुमकुम जरूर खरीदना चाहिए। कुमकुम खरीदने के बाद इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और बाद में खुद को भी यह लगाएं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुमकुम खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

दीपक : 
दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भी दीपक लगाएं जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन दीपक खरीदने की परंपरा है। रात को सोने से पहले एक दीपक को दक्षिण की ओर मुख करके जलाने से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलता है।

बताशे : 
धनतेरस के दिन बताशे खरीदना भी शुभ माना जाता है। बाद में इस बताशे को माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से घर में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं होती।

साबुत धनिया : 
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी के सामने घी का दीपक जलाकर आरती करें। बाद में इस धनिये को प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांट दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पंडित मुकुट शर्मा के अनुसार धनतेरस के दिन ये उपाय अपनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार को कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज