- प्रदेश उपाध्यक्ष मुंसिफ अली खान की ओर से दिल्ली गेट पर किया गया भव्य स्वागत
सांत्वना यात्रा पर अजमेर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शहर में क्रेज दिखा। पुष्कर से अजमेर आते समय जगह जगह राजे का विभिन्न सामाजिक संस्थाओ और भाजपा पदाधिकारियो द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। शहर वसुंधरा राजे के स्वागत के होर्डिंग से अटा रहा। दरगाह जियारत को जाते समय राजे का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुंसिफ अली खान की ओर से दिल्ली गेट पर भव्य स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यक्रम में राजे गाडी से उतरी ओर स्टेज तक गयी। स्टेज पर अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मुंसिफ अली खान के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारियो ने 51 किलो की माला एवं चुनरी ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया। वही इस दौरान सैकड़ो मुस्लिम समुदाय के महिला एवं पुरुषो की मौजूदगी में राजे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष मुंसिफ अली खान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाम मुस्तफा, शहर जिला अध्यक्ष शफीक खान पठान, गुल मोहम्मद, मोहम्मद अली काठात, जेनुल आबेदीन सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें