बिहार नवयुवक समिति की ओर से बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर सरस्वती पूजन सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 5 फरवरी को सुबह 10:00 बजे सरस्वती पूजन से शुरू होगा।
बिहार नवयुवक मंडल समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्र ने बताया कि सभी कार्यक्रम सोगरिया स्थित नई बस्ती की गली नंबर 3 में होंगे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 5 फरवरी को सुबह 10:00 बजे सरस्वती पूजन प्रारंभ होगा इसके बाद 5 फरवरी की शाम 7:00 बजे संध्या आरती होगी। इसके दूसरे दिन 6 फरवरी को सुबह 9:00 बजे पूजन और हवन होगा। इसके बाद प्रातः 11:00 विसर्जन का कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें