सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाग नागिन मंदिर में गूंजा भोले का जयकार, भक्तों ने की विशेष आराधना

 आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
महाशिवरात्रि पर कोटा के मंदिर भोले के जयकारों से गूंज उठे। कोटडी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर सहित भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की अलसुबह से ही भीड नजर आने लगी। भक्तों ने कतारों में खडे होकर भोलेनाथ के दर्शन किए और बिल्व पत्र, धतूरा, फूल, माला से भगवान की विशेष आराधना की।
शिवरात्रि पर भोलेनाथ के सभी मंदिरों में विशेष सजावट सहित कई धार्मिक आयोजन किए गए। 

देवो के देव महादेव के विवाह का दिन महाशिवरात्रि पर कोटा भोले की नगरी में तबदील हो गया। सभी ओर भगवान शिव के भक्तों की भीड नजर आई, वहीं मंदिरों में भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना कर भोले को रिझाया और अपने परिवार की खुशहाली के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर भोलेनाथ के सभी मंदिरों में विशेष सजावट सहित कई धार्मिक आयोजन किए गए।
कोटडी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों ने सुबह भोलेशंकर की विशेष आराधना की। मंदिर पूजारी मुकुट शर्मा ने उनको विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और उनकी मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
शहर के अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि पर भक्तों की भीड लगी रही। भक्तों ने बिल्व पत्र, धतूरा, फूल, माला से भोलेशंकर की विशेष आराधना की और दूध से उनका अभिषेक किया। वहीं मंदिरों में भक्तों ने भोले के प्रसाद के रूप में भाग का सेवन किया। मंदिरों में भक्तों की भीड को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...