- पदोन्नति का लाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों में मायूसी - पदोन्नति के इंतजार में लगातार सेवानिवृत्त हो रहे रोडवेज कर्मचारी - योग्य कर्मचारियों के मन में सवाल आखिर कब मिलेगा पदोन्नति का लाभ आवाज़ टुडे न्यूज़। कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति नहीं देना, लगता है राजस्थान रोडवेज की परिपाटी ही बन गया है। वर्षों से कई कर्मचारी सभी योग्यताएं पूरी करने के बाद भी अब तक अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। हाल के कुछ वर्षों में निकली पदोन्नति सूचियों को देखे तो कई ऐसे कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल जाता है, जो सेवानिवृत्त हो चुके होते हैं, वही जो रोडवेज में कार्यरत कर्मचारी होते हैं, उनको समय पर पदोन्नति नहीं मिल पाती। रोडवेज कर्मियों की माने तो उच्च स्तर पर अपनों को लाभ दिलाने के लिए ही डीपीसी बैठाई जाती है वही समय पर पदोन्नति नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। परिचालक से सहायक यातायात प्रबंधक के पद पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने रोडवेज से शीघ्र ही पदोन्नति सूची जारी कर सभी योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग की है। राजस्थान रोडवेज की...
भारत सरकार के न्यूज़ पेपर ऑफ रजिस्ट्रार से पंजीकृत राष्ट्रीय समाचार पत्र