सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नाग नागिन मंदिर में अर्धनारीश्वर श्रृंगार ने मोहा मन

- मंदिर में दिखी शिव भक्तों की लम्बी कतार आवाज टुडे न्यूज़ कोटा। सावन के दूसरे सोमवार को कोटा के शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में शिवलिंग पर अर्धनारीश्वर श्रृंगार ने भक्तों का मन मोह लिया। मंदिर में भोले के भक्त जलाभिषेक करने के लिए अपने बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय दिखा। हर-हर महादेव के नारों के साथ भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा था। मंदिर में देर शाम को भोलेनाथ का नयनाभिराम श्रृंगार देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।  सावन के दूसरे सोमवार को नाग नागिन मंदिर में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्घालुओं ने शिवलिंग पर दूध फलफूल धतूरा, बेलपत्र दही और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की।  पंडित मुकट शर्मा ने बताया कि इस मौके पर मंदिर में भव्य सजावट की गई। सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तगण उमड़ पड़े। हर हर महादेव और जय जय भोले के उद्धोष के साथ भक्तगणों ने मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। मन्दिर में दूर- दूर से आये भक्‍तों ने हर हर महादेव के जयक...

द्रौपदी मुर्मू : पार्षद से महामहिम राष्ट्रपति बनने तक का सफर एक मिसाल

आवाज़ टुडे न्यूज़।  भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया है। ओडिशा में पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने वाली एक आदिवासी नेता अब देश की निर्वाचित राष्ट्रपति हैं। वह राष्ट्रपति बनने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला हैं जबकि इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर आसान जीत हासिल की। भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने वाली मुर्मू (64) स्वतंत्रता के बाद पैदा होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति भी होंगी। वह 25 जुलाई को शपथ लेंगी। चमक दमक और प्रचार से दूर रहने वाली मुर्मू ब्रह्मकुमारियों की ध्यान तकनीकों की गहन अभ्यासी हैं। उन्होंने यह गहन अध्यात्म और चिंतन का दामन उस वक्त थामा था, जब उन्होंने 2009 से लेकर 2015 तक की छह वर्षों की अवधि में अपने पति, दो बेटों, मां और भाई को खो दिया था। भाजपा नेता और कालाहांडी से लोकसभा सदस्य बसंत कुमार पांडा ने कहा, ‘...

नाग नागिन मंदिर में गूंजा भोलेनाथ का जयकारा

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त  आवाज टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के पहले सोमवार को कोटा के शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। नाग नागिन मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान भोलेशंकर के जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के साथ ही बिल पत्र और अन्य सामग्री अर्पित की और प्रभू की आरती कर परिवार के लिए मंगलकामना की। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, वही नाग नागिन मंदिर में नाग पंचमी का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सावन के पहले सोमवार को देखते हुए कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भी व्यापक तैयारियां की गई ताकि मंदिर आने पर भक्तों को भगवान का दर्शन करने में कोई परेशानी नही उठानी पडे। पंडित मुकट शर्मा ने बताया कि मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ का विशेष श्रगार किया गया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।भक्तों ने भगवान भोलेशंकर के जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के साथ ही बिल पत्र और अन्य सामग्री अर्पित की और प्रभू की आरती कर परिवार के लिए मंग...