सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डाक विभाग ने कोटा में किया हर घर तिरंगा अभियान का आगाज

- वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर जीएन कनवारिया और उप डाकपाल छावनी रामचंद्रपुरा नरेंद्र अग्रवाल ने शहर के प्रमुख लोगों को भेंट किया तिरंगा
- अवकाश के दिन भी होगी डाकघरों से तिरंगे की बिक्री
आवाज टुडे न्यूज़ कोटा।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले हर-घर तिरंगा अभियान के तहत देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज अपने मकान पर फहराएगा। इस अभियान को लेकर प्रशासन और लोग जोरशोर से तैयारी कर रहा है। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस अभियान को लेकर डाक विभाग में कोटा में अपनी तैयारी का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। इसके तहत वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर जीएन कनवारिया और उप डाकपाल छावनी रामचंद्रपुरा नरेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को शहर के प्रमुख लोगों को तिरंगा भेंट किया और अभियान को लेकर डाक विभाग की तैयारियों से गणमान्य लोगों को अवगत कराया।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश का हर नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराए, इसी को लेकर देश में हर घर के तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आसानी से और निर्धारित मापदंडों के अनुसार मिल सके। इसके लिए सभी डाक घरों में निश्चित दर पर तिरंगे की बिक्री की जाएगी। कोटा के डाकघरों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। 
इसी अभियान की शुरुआत डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर जी एन कनवारिया और उपडाकपाल छावनी रामचंद्रपुरा नरेन्द्र अग्रवाल ने शनिवार को की। इसके तहत डाक विभाग के अधिकारियों ने प्रमुख संत सनातन पुरी महाराज, समाजसेवी एवं गायत्री शक्तिपीठ के अध्यक्ष जी डी पटेल, कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, कोचिंग संस्थान एलन के निदेशक नवीन माहेश्वरी और भाजपा कोटा देहात के जिलाध्यक्ष मुकुट नागर को अभियान के तहत तिरंगा भेंट किया। साथ ही सभी डाकघरों में तिरंगे झंडे की उपलब्धता की जानकारी दी।
अवकाश के दिन भी मिलेगा तिरंगा : 
वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर जीएन कनवारिया ने बताया कि  हर घर तिरंगा अभियान के तहत अवकाश के दिनों में भी डाकघर बिक्री के लिए खुले रहेगे। इसके लिए कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क 25 रूपये देकर तिरंगा खरीद सकता है। तिरंगा किसी भी डाकघर से खरीदा जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज