गुदड़ी के लाल,भारत रत्न चित्रांश स्व. लालबहादुर शास्त्री की 118 वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद, राजस्थान कायस्थ महासभा, श्री कायस्थ सभा, ट्रस्ट, कोटा, क्षेत्रिय कायस्थ महासभा स्टेशन की ओर से सामुहिक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें शास्त्री जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पण व मिठाई वितरण कर याद किया गया।
राजस्थान कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विकास सक्सेना ने उक्त जानकारी देते बताया कि इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज मोहन सक्सेना ने शास्त्री जी को स्मरण करते हुए याद किया कि सरल, संवेदनशील, सादा जीवन, जय जवान जय किसान व्यक्तित्व शास्त्री जी ने 1956 में रेल मंत्री रहते नैतिकता के आधार पर उन्होंने रेलदुर्घटना पर इस्तीफा दे दिया था। क्षेत्रिय कायस्थ महासभा उपाध्यक्ष राकेश भटनागर ने बताया कि १९६५ में पाकिस्तान युद्ध विजयी हो शास्त्री जी के प्रधानमन्त्री पद पर रहते विजयी प्राप्त की थी.समयउपरांत १९६६ ताश कन्द समझोते पर पाकिस्तान मे साजिश के तहत आशंकित मृत्यु होने बाद भारत रत्न से सम्मानित किया गया।श्री कायस्थ सभा कोटा के अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने घोसणा कि शास्त्री जयन्ती अवसर पर अतिशीघ्र कार्यकारी पदाधिकारियो की घोषणा की जावेगी। इस अवसर पर ट्रष्ट् के सचिव अनिल सक्सेना,डी के सक्सेना सहमन्त्री,सलाहकार मन्त्री बलवंत सक्सेना,रासकांम महासचिव विवेक सक्सेना, स्टैशन कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव माथुर, अध्यक्ष एस एम सक्सेना,प्रमोद श्रीवास्तव उपाध्यक्ष ,प्रदेश सयुंत सचिव विवेक सक्सेना अटल, जिला मन्त्री ए के कुदेशिया, संयुक्त सचिव गोपाल जोहरी, सचिव संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पंकज सिंह,मन्त्री रोहित सक्सेना,मास्टर श्रेष्ठ सक्सेना, तेजपाल भोला, सहमन्त्री दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु रायजादा ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें