सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉक्टर महिमा जोशी का MD (Pediatrics) में हुआ चयन

- उदयपुर के आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज से करेगी एमडी की डिग्री
- MD (Pediatrics) में चयनित होकर डॉ. महिमा जोशी ने रोशन किया औदीच्य समाज का नाम

आवाज़ टुडे न्यूज़। 

" सफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो
कुछ किए बिना ही जय जयकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती…."

इन्ही पंक्तियों को साकार किया है, औदीच्य समाज की लाड़ली डॉ. महिमा जोशी ने। झालावाड़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद अब डॉक्टर महिमा जोशी पुत्री रमेश चंद्र जोशी का चयन MD (Pediatrics - शिशु रोग विशेषज्ञ) में हुआ है। अब डॉक्टर महिमा जोशी उदयपुर के आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में MD (Pediatrics - शिशु रोग विशेषज्ञ) के रूप में अपना आगे का अध्ययन जारी रखेगी। डॉक्टर महिमा ने MD (Pediatrics) के रूप में चयनित होकर औदीच्य समाज का नाम रोशन किया है। डॉ. महिमा को इस सफलता पर समाज के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम में अधिशासी अभियंता (XEN) के पद पर कार्यरत रमेश चंद्र जोशी की पुत्री डॉ. महिमा जोशी बाल्यकाल से ही पढ़ाई में अव्वल आने लगी। भीलवाड़ा के सेंट एन्सलम्स स्कूल से पढ़ाई करने के बाद महिमा जोशी ने शैक्षणिक नगरी कोटा में आगे की पढ़ाई की। यहां महिमा जोशी ने
" खुल जाएंगे सभी रास्ते
रुकावटों से लड़ तो सही...
सब होगा हासिल
तू जिद्द पर अड़ तो सही..." 
को अपने जीवन का ध्येय बनाकर अपना अध्ययन जारी रखा और पीएमटी में चयनित होकर सफलता का पहला पायदान पार किया। पीएमटी में चयनित होने के बाद महिमा जोशी ने झालावाड़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। डॉक्टर महिमा जोशी को कामयाब बनाने के लिए उनके पिता रमेश चंद्र जोशी और माता मनोरमा जोशी भी लगातार प्रयासरत रहे, वही बड़ी बहन गरिमा और छोटे भाई आयुष ने भी हर संभव सहयोग प्रदान किया। अच्छे अंकों के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉक्टर महिमा जोशी ने भीलवाड़ा के राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में अपनी सेवाएं दी। कोरोना काल में डॉक्टर महिमा जोशी की ओर से की गई चिकित्सा सेवा को सभी ने सराहा। 
डॉक्टर महिमा जोशी के कदम यही नहीं थमे और उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखें और अब उनका चयन MD (Pediatrics - शिशु रोग विशेषज्ञ) में हुआ है। अब डॉक्टर महिमा जोशी उदयपुर के आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में MD (Pediatrics - शिशु रोग विशेषज्ञ) के रूप में अपना आगे का अध्ययन जारी रखेगी। डॉक्टर महिमा ने MD (Pediatrics) के रूप में चयनित होकर औदीच्य समाज का नाम रोशन किया है। डॉ. महिमा को इस सफलता पर भीलवाड़ा के साथ ही कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर सहित देशभर में बसे औदीच्य समाज के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रशासन शहरों के संग अभियान "नवीन पट्टा प्रारूप" हुआ जारी

आवाज टुडे न्यूज़ जयपुर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से लगने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग ने नवीन पट्टा प्रारूप जारी कर दिया है। इस बार अलग-अलग रंग के 6 तरह के पट्टे वितरित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने पट्टो का प्रारूप जारी कर दिया है। ऐसे में अब स्थानीय निकाय इसी प्रारूप के अनुसार पट्टों का वितरण करेंगे।

नाग नागिन मंदिर में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

आवाज़ टुडे न्यूज़ कोटा। सावन माह के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नाग नागिन मंदिर सहित शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देवाधिदेव भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। भोर से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतार लग गई थी। हर हर महादेव और ऊं नम: शिवाय के उद्घोष के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। कोटड़ी नहर के पास स्थित नाग नागिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के छठवें सोमवार को देखते हुए मंदिर में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। प्रातः भोर होने के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध अभिषेक किया और भजन कीर्तन कर भगवान भोले भंडारी की आराधना की। इसके बाद लगातार भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोले भंडारी के साथ नाग नागिन की आराधना की और अपने लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नयनाभिराम  श्रृंगार किया गया।  नाग नागिन मंदिर के पुजारी मुकुट शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। इसीलिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भग...

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आंदोलन का हुआ आगाज